अपराधी के जमावड़े की सूचना पर सक्रिय पुलिस को हाथ लगा चोर गैंग का बड़ा सिंडिकेट

अपराधी के जमावड़े की सूचना पर सक्रिय पुलिस को हाथ लगा चोर गैंग का बड़ा सिंडिकेट
Facebook WhatsApp

चोरी के कई समान सहित चोरी में उपयोग होने वाले औजार सहित 7 गिरफ्तार

एमएस कॉलेज के पास अपराधियों के जुटने पर पुलिस की सक्रियता में मिली बड़ी सफलता

मोतिहारी। एमएस कॉलेज में और आसपास बड़े अपराध की साजिश रचने की सूचना में अपराधियों के जमावड़े ने शहर में सक्रिय एक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।

इसकी गुप्त जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूचना के मुताबिक उक्त गैंग का उद्भेदन करते हुए सात बदमाश को गिरफ्तार किया है  जो घरो की रेकी कर चोरी करने वाले सात आरोपियों बदमाश बताए गए है। आरोपियों के पास से चोरी के आभूषणों को गलाकर तैयार किया गया सोने जैसा पीला पदार्थ, नकदी, मास्टर की ताला तोड़ने के औजार, मोबाइल फोन और कई वाहन बरामद किए गए हैं।

इस बाबत सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि 26 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एमएस कॉलेज परिसर में कुछ अपराधी किसी बड़े अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक स्पेशल पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस ने एमएस कॉलेज के अलावा छतौनी बस स्टैंड और सोनारपट्टी इलाके में भी कार्रवाई की। तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस गिरोह तक पहुंची। रेकी करने के बाद ताला तोड़कर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य पहले घरों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। चोरी के सामान को वाहनों के जरिए सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जिले में हुई चोरी की कितनी घटनाओं में गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार , रूस्तम अली , बिट्टू मियां , परवेज आलम , राजा कुमार , जितेंद्र कुमार  और रोहित राज के रूप में हुई है। सभी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 मास्टर की,तीन लंबे लोहे के औजार, बड़ा पेचकस और पिलास बरामद किया है।

इसके अलावा आठ मोबाइल फोन और पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क व काले कपड़े भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, रेकी और चोरी के दौरान आरोपियों द्वारा पुराने शर्ट और हाफ पैंट का इस्तेमाल भी किया जाता था। इस बीच चार वाहन और 60 हजार रुपये भी मिले है। छापेमारी में पुलिस ने दो चारपहिया वाहन, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी बरामद की है।

इनके इस्तेमाल से रेकी करने और चोरी के सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा पुलिस को 60 हजार रुपये नकद, करीब 66.07 ग्राम सोने जैसा दिखने वाला पीला पदार्थ, चांदी जैसी दिखने वाली दो कटोरी और दो अन्य धातु के सामान भी मिले हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page