गंडक का जल का प्रवाह पूरी तरह सामान्य : विजय चौधरी

गंडक का जल का प्रवाह पूरी तरह सामान्य : विजय चौधरी
Facebook WhatsApp

पटना। उप मुख्यमंत्री (जल संसाधन विभाग) विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार शाम संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल में आयी प्रलयंकारी बाढ़ एवं बिहार में उसके संभावित असर के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वाल्मीकिनगर बराज एवं पूरे इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया गया।उन्होंने कहा कि गंडक के जल का प्रवाह पूरी तरह सामान्य है।

विजय चौधरी ने कहा कि वाल्मीकिनगर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की गयी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गयी। स्थानीय लोग सरकार की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने बताया कि अभी गंडक के जल प्रवाह की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। नेपाल के तिब्बत प्रभाग में, जहां ग्लयेशिर के फटने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी, वह मुख्य बिंदु वाल्मीकिनगर बराज से लगभग 250 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है।

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नेपाल के भोटेकोसी, त्रिशूली एवं नारायणी नदी होते हुए गंडक तक आते-आते जल प्रवाह की गति कम हुई, उसका फायदा मिला है। साथ ही, जल संसाधन के अधिकारियों और जिला प्रशासन की मुस्तैदी से यह खतरा फिलहाल टल गया है। उन्होंने कहा कि गंडक नदी का जल स्तर भी सामान्य से कम था, जिससे इस घटना के बाद गंडक में जो अतिरिक्त डिस्चार्ज आया, उससे भयावह स्थिति नहीं बनी।उमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि प्रकृति के रूख के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सतर्क रहें। घबराने की जरुरत नहीं है। अभी स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page