बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखे  4.426 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखे  4.426 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल। हरैया थाना पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीवान टोला में एक मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 4 किलो 426 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजा की खेप लेकर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से सीवान टोला में वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखा गये गांजा बरामद किया गया।

उसका कुल वजन 4 किलो 426 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत सुगौली थाना क्षेत्र के कुहड़ी गांव निवासी ठग राउत के पुत्र अवध किशोर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक कार्रवाई में सामने आया कि गांजा को मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page