रक्सौल में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

रक्सौल में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 45.165 लीटर शराब बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई जोकियारी गांव में हुई, जहां शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दो घरों में छापेमारी की।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोकियारी निवासी राजेश मुखिया एवं रमेश मुखिया के घर पर तलाशी ली गई। इस दौरान 7.44 लीटर अंग्रेजी शराब और 36 लीटर चुलाई शराब, कुल 43.44 लीटर शराब बरामद हुई। मामले में दोनों की पत्नी अनीता देवी एवं जीयन देवी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कांड संख्या 400/26 दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ब्लॉक रोड से 1.725 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ हरैया थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी मुकेश दास, पिता मुख्तार दास, को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध थाना कांड संख्या 401/26 दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page