ईद मिलादुन्नबी पर निकला जश्ने आमद जुलूस

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जश्ने आमद जुलूस
Facebook WhatsApp

-पुलिस की व्यवस्था रही चाक-चौबंद

सुगौली। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को नगर के लाइन सुगौली से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जश्ने आमद जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

धार्मिक उत्साह के बीच निकला जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जुलूस के दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह, एसआई ज्योति कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

पुलिस पदाधिकारियों ने जुलूस के मार्ग पर निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। जश्ने आमद जुलूस लाइन सुगौली से प्रारंभ होकर थाना चौक, बाजार क्षेत्र एवं स्टेशन चौक होते हुए पुनः लाइन सुगौली पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।

इस दौरान मार्ग में लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ जुलूस में सहभागिता निभाई। जुलूस को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि आवागमन एवं आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जुलूस में समाजसेवी मो. इरशादुल्लाह उर्फ राजा, अजय कुमार, अरबाज राय, कमरुल उर्फ छोटू, तबरेज आलम, मो. आमीर सहित कई गणमान्य लोग एवं समुदाय के लोग शामिल हुए।

आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, शांति एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता तथा आयोजकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जश्ने आमद जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अधिकारियों ने आयोजन के दौरान सहयोग के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page