कोटवा में विद्युत आपूर्ति दिन भर रही बाधित,लोग परेशान,कारोबार हुआ प्रभावित

कोटवा में विद्युत आपूर्ति दिन भर रही बाधित,लोग परेशान,कारोबार हुआ प्रभावित
Facebook WhatsApp

कोटवा। मंगलवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की वजह से कोटवा फीडर से जुड़े इलाके में लोग काफी परेशन रहे। वही इसके वजह से सरकारी कामकाज और व्यवसाय भी प्रभावित हुआ।

बताया गया है कि लगभग सुबह के साढ़े 9 बजे के बाद से शाम तक कोटवा प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को भारी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा। इस वजह से जहा आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वही व्यवसाय भी प्रभावित रहा।

वही प्रखंड सह अंचल कार्यालय और बैंक के कार्य कलापों पर भी इसका असर पड़ा । प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय अपने कार्यालय के बाहर काम करते देखे गए। बहरहाल शाम के 7 बजे के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई , ऐसे में जहा लोग पूरा दिन बिना बिजली के बिताये है वही लोगों को यह चिंता भी सताने लगी कि रात में क्या होगा।

इसके वजह से लोगों में गुस्सा देखा गया और कई लोगों ने बताया कि बिना पूर्व सूचना दिए इस तरह से पूरे दिन बिजली काटना उचित नहीं है। निश्चित तौर पूरे दिन बिजली गायब रहने से आम जन जीवन पर इसका व्यापक असर पड़ा है। लोगो का इनवर्टर तो आधे दिन के बाद ही जवाब दे गया , ऐसे में शाम के 7 बजे के बाद ही पूरा बाजार बंद हो गया।

इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई पंकज कुमार ने बताया है कि हरदिया के नजदीक पुल निर्माण की वजह से लाइन बंद किया गया है। इसके अलावे उक्त क्षेत्र में नया पोल और तार लगाया जा रहा है जिसको लेकर विद्युत आपूर्ति बंद की गई है। अब ऐसे में देखना होगा कि कब विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page