पिकअप की ठोकर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
सुगौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के छपवा-तुरकौलिया पथ में तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागना चाहा।लेकिन लोगों की तत्परता से छपवा चौक पर चालक पिकअप छोड़ कर भागने निकला।
मृतक जवाहर शर्मा (66) थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव पंचायत के बढई टोला का निवासी बताया गये है। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मोतीहारी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप को जप्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई की जायेगी।

