रक्षाबंधन एवं महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक

रक्षाबंधन एवं महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक
Facebook WhatsApp



सुगौली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। अंचल पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार एवं थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ जुलूस के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस निर्धारित रूट के अनुसार ही निकाला जाएगा। जुलूस जिस मार्ग से जाएगा, उसी निर्धारित मार्ग से वापस लौटना होगा। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका सभी लोग विशेष ध्यान रखें।

अंचल पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने में सहयोग करने की अपील की।


थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। जुलूस के निर्धारित रूट एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की।

मौके पर जदयू नेता भाई अलीहसन,भाजपा नेता विकास शर्मा, राजकुमार सर्राफ,नसीम अंसारी,ऐनूल हक,मो.शाबीर, प्रकाश सिन्हा,अंजारुल अंसारी,रोविन पासवान,राजा सिंह,रईश लाल,संतोष जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page