राजापुर के कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर

राजापुर के कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर
Facebook WhatsApp

कोटवा। सहयोग शिविर की तर्ज पर सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओ के समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर शुरू किया है। यह शिविर प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित किया जायेगा।

इस कड़ी में मंगलवार को कस्तूरबा विद्यालय राजापुर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता की,जहां कस्तूरबा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

इस बाबत बीडीओ श्री पांडेय ने बताया विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों से जुड़े समस्याओं को विद्यार्धी सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। इस बीच समस्याओं का समाधान एक माह के अंदर कर देना है अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कारवाई तय है ।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं ही कई विद्यार्थियों से उनकी सुविधाओं और परेशानियों से जुड़ी जानकारी लिए। बताते है कि विधार्थियों से उनके हर मुद्दे पर चर्चा की गई। इसके साथ ही उनके समस्याओं को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। इस तरह का शिविर विधायको में अब हर महीने आयोजित किया जायेगा । विशेषकर छात्रावास वाले विद्यालयों में इस शिविर को आयोजित करना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page