प्रेम संबंध में आई दरार से नाराज युवती चढ़ी मोबाइल टावर पर

प्रेम संबंध में आई दरार से नाराज युवती चढ़ी मोबाइल टावर पर
Facebook WhatsApp

-तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस व वार्ड पार्षद ने सकुशल नीचे उतारा

रक्सौल। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थित बौधी माई मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक 16 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर हरैया थाना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। बताया गया है कि युवती के हाथ में चाकू भी था और वह नीचे आने को तैयार नहीं थी।

इसी बीच वार्ड नंबर एक के पार्षद ओम कुमार साह मौके पर पहुंचे और युवती से बातचीत कर उसे भरोसा दिलाया। पार्षद के समझाने के बाद युवती धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई। युवती की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बड़ा परेउवा, वार्ड नंबर एक निवासी की पुत्री के रूप में हुई है।

बताया गया कि प्रेम संबंध में आई दूरी से नाराज होकर युवती ने उक्त कदम उठाया। सूचना मिलते ही हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, अंचल अधिकारी अरविंद कुमार, एसआई कुमारी बिट्टू एवं बलि राय सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

युवती चाकू दिखाकर लोगों को दूर रहने का इशारा कर रही थी। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद ओम कुमार साह ने युवती को समझाया और सुरक्षित नीचे आने का भरोसा दिया। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतर आई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page