नवविवाहिता की हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार

नवविवाहिता की हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। पिपरा खेम पंचायत के कमाल पकड़ी गांव में शनिवार की रात दहेज के लिए 22 वर्षीय विवाहिता रानी कुमारी की हुई संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने उसके ससुर शशि साह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

मृतका के भाई मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार ने कल्याणपुर थाने में आवेदन देकर नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में दहेज के लिए रानी कुमारी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शशि साह को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page