बिहार में 23 आईएएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के डीडीसी-एसडीओ बदले गए
पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थान किया है। इसे लेकर शनिवार देर शाम अधिसूचना जारी की गई।
राज्य सरकार की ओर से जिन 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया,उनमें कई जिलों के डीडीसी, एसडीओ और नगर आयुक्त शामिल हैं। श्रेया श्री खगड़िया की डीडीसी, गरिमा लोहिया दरभंगा नगर निगम की आयुक्त बनी हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया का उप विकास आयुक्त, बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। लेकिन सिवान के डीएम रहे विवेक मैत्रेय को अब तक पोस्टिंग नहीं मिली है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दानापुर के एसडीओ अनिरूद्ध पांडेय को पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है। जबकि पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को उप विकास आयुक्त मधुबनी के पद पर पदस्थापित किया गया है। कटिहार के एसडीओ प्रधुम्न यादल को खाद्य प्रसंस्करण निदेशेलय उद्योग विभाग का निदेशक बनाया गया है।मुजफ्फरपुर पश्चिमी की एसडीओ आकांक्षा आनंद को सासाराम का डीडीसी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर भेजा गया है। नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को कैमूर का उप विकास आयुक्त, आरा सदर की एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी को जमुई का उप विकास आयुक्त, सासाराम की एसडीओ नेहा कुमारी को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।भागलपुर के एसडीओ कृष्णचंद्र गुप्ता को मधनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
जबकि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पाकर लौटे विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ बनाया गया है। वहीं, प्रिया रानी को सासाराम का एसडीओ पद पर पदस्थापित किया गया है। कृष्णा जोशी को बाढ़ का एसडीओ, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का एसडीओ, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का एसडीओ, अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का एसडीओ बनाया गया है।
सूरज कुमार को कटिहार का एसडीओ, विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ, जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का एसडीओ, के. परीक्षित को नवगछिया का एसडीओ, महेश कुमार को तारापुर का एसडीओ, कशिश बख्शी को पटना सिटी का एसडीओ बनाया गया है।
भागलपुर के एसडीओ कृष्णचंद्र गुप्ता को मधनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। जबकि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पाकर लौटे विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ बनाया गया है। वहीं, प्रिया रानी को सासाराम का एसडीओ पद पर पदस्थापित किया गया है। कृष्णा जोशी को बाढ़ का एसडीओ, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का एसडीओ, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का एसडीओ, अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का एसडीओ बनाया गया है।
सूरज कुमार को कटिहार का एसडीओ, विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ, जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का एसडीओ, के. परीक्षित को नवगछिया का एसडीओ, महेश कुमार को तारापुर का एसडीओ, कशिश बख्शी को पटना सिटी का एसडीओ बनाया गया है।

