नागपंचमी मेले में नियमों का उल्लंघन, 28 लोगों पर प्राथमिकी

नागपंचमी मेले में नियमों का उल्लंघन, 28 लोगों पर प्राथमिकी
Facebook WhatsApp

-तेज आवाज में साउंड-डीजे बजाने और अत्यधिक भीड़ जुटाने का आरोप, एसडीएम के आदेश पर पुलिसिया  कार्रवाई

सुगौली।प्रखंड के सुकुलपाकड़ पंचायत स्थित सिकरहना घाट के आगे एनएच-28 पर 17 अगस्त को आयोजित नागपंचमी मेले में नियमों के उल्लंघन को लेकर सुगौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मेले में लाइसेंस की निर्धारित नियमावली का उल्लंघन कर अत्यधिक भीड़ जुटाने तथा तेज आवाज में साउंड सिस्टम और डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लाइसेंसधारी समेत कुल 23 लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पांच डीजे संचालकों के खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस प्रकार प्राथमिकी में कुल 28 लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस के अनुसार मेले के आयोजन के लिए निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करना आवश्यक था। इसके बावजूद मेले में अत्यधिक भीड़ जुटाने और तेज आवाज में साउंड व डीजे बजाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर सुगौली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page