तिलक समारोह से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार छह लोगों की मौत, एक ही गांव से उठीं छह अर्थियां

तिलक समारोह से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार छह लोगों की मौत, एक ही गांव से उठीं छह अर्थियां
Facebook WhatsApp

अररिया। जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी पुल के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर देर रात मरिया धार में पलट गई।जिसमें छह लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है,जिसे इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कॉर्पियो गाड़ी में सात लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है और यह गाड़ी ताराबाड़ी से अररिया की ओर लौट रही थी,इसी क्रम में बीड़ी पुल के पास गाड़ी पुल से नीचे नहर में गिर गई।

सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर तिलक समारोह से लौट रहे थे। सूचना पर ताराबाड़ी थानाध्यक्ष सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर नहर से स्थानीय लोगों के मदद से सात लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने छह के पूर्व में ही मौत हो जाने की बात कही।जबकि गंभीर रूप से घायल एक का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से पलटी स्कॉर्पियो गाड़ी को बाहर निकाला गया है।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।

सदर अस्पताल में मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर रजनीश कुमार ने बताया कि सभी सुपौल जिला के पिपरा बाजार के थूमहा गाँव के रहने वाले हैं।स्कॉर्पियो सवार लोग सिकटी के भपटियाही में संजय मंडल के घर लड़का को तिलक चढ़ाने के लिए गए हुए थे और बीड़ी पुल के पास तीखा मोड़ के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर मरिया धार में गिर गई।

स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या बीआर 01पीएच 9700 में सात लोग सवार थे,जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई,जबकि एक घायल को सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।सभी शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।हादसे में ड्राइवर समेत छह लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में गाड़ी का चालक कुन्दन यादव,यश कुमार पिता चंदन मंडल,आदित्य अमन पिता शंकर कुमार,सौरभ कुमार पिता तुलसी मंडल,कुंदन कुमार पिता राधेश्याम मंडल और आर्यन कुमार पिता शंकर कुमार शामिल हैं।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन नीरज कुमार और संजय कुमार ने बताया कि लड़का के तिलक समारोह के बाद सभी खाना वगैरह खाने के बाद औपचारिकता पूरी कर वापस गांव लौट रहे थे।गाड़ी में अब 15 से 28 साल के उम्र के बच्चे लोग ही सवार थे।

इसी क्रम में बीड़ी पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई,जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।वहीं ऑन ड्यूटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ ऋषभ ने बताया कि अस्पताल में कुल सात मरीजों को लाया गया था,जिसमें से छह की पहले ही मौत हो चुकी थी।एक मरीज की गंभीर हालत है,जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में परिजन सुपौल पिपरा बाजार थाना क्षेत्र से सदर अस्पताल पहुंचे हैं।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page