हत्या करने की नीयत से घूम रहा युवक आर्म्स के साथ गिरफ्तार

हत्या करने की नीयत से घूम रहा युवक आर्म्स के साथ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

घर की तालाशी में मिला चरस 

मोतिहारी। हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आदापुर रेलवे स्टेशन के समीप प्रदीप गिरि की चाय दुकान से एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस सहित मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार बेलवा गिरि टोला का विपुल गिरि बताया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, उक्त युवक के पास से एक देशी कट्टा , 5 जिंदा कारतूस, 1 . 070 किलो मादक पदार्थ चरस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु हरपुर थाना की गश्ती पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संदिग्ध युवक चाय दुकान पर बैठा मिला।  अभियुक्त ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व कुछ लड़कों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी घटना का बदला लेने के उद्देश्य से वह आदापुर स्टेशन के पास हथियार लेकर उन लड़कों का इंतजार कर रहा था।

हालांकि इस तथ्य पर पुलिस पड़ताल कर रही है। उसने यह भी बताया कि यदि वे लोग स्टेशन के पास नहीं आते तो, वह उनके घर जाकर उनकी हत्या कर देता। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं प्राप्त अन्य सूचनाओं के आधार पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा मजिस्ट्रेट एवं दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में अभियुक्त के घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कमरे की दीवार में बने छेद से दो अलग-अलग प्लास्टिक पैकेट में छिपाकर रखे गये चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर क्षेत्र में गोलीबारी की घटना में संलिप्तता बताया है। पुलिस टीम में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद, हरपुर थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी और पीटीसी के अधिकारी अजीत कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page