750 ग्राम गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
सुगौली। पुलिस ने 750 ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए उक्त कार्रवाई की। इसी दौरान राजन मुखिया, पिता रमाकांत मुखिया, निवासी जीतपुर, जिला बारा, नेपाल को पुलिस ने गांजा के साथ पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

