लोन दिलाने के नाम पर 66 हजार की ठगी का आरोप
मोतिहारी। एक निजी बैंक से लोन दिलाने के नाम पर मछली के होल सेल कारोबारी से लगभग 66 घर 4 सौ 60 रुपए की ठगी की गई है। मामले में पीड़ित पिपराकोठी थाने के बरियारपुर मठिया का संतोष कुमार ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
संतोष ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि भेलाही थाने के पुरन्दरपुर गांव के निर्भय कुमार मिश्रा ने एक निजी बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उससे 58960 आनलाइन और 9 हजार 5 सौ कैश , कुल 68460 रुपए ले लिये ।
उक्त राशि उनके अलावे एक निजी बैंक के कैशियर और एक अन्य व्यक्ति को भेजा गया । बाद में लोन नहीं होने पर संतोष ने अपने पैसे का डिमांड किया तो मात्र 2 हजार रुपया लौटाया गया। बाकी 56460 गबन किए जाने का आरोप लगाया गया है। संतोष कुमार का चन्द्रहिया जीवधारा चौक पर मछली का होल सेल दुकान है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर कारवाई करने की बात कही है।

