31 अगस्त को भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित होगा ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा

31 अगस्त को भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित होगा ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा
Facebook WhatsApp

-रक्सौल के 10 विद्यालयों के 400 से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल, तैयारियां पूरी

रक्सौल। विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, संस्कृति, गौरवशाली विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों एवं देश की उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को होगी।  परीक्षा में रक्सौल शाखा के अंतर्गत आने वाले 10 विद्यालयों के 400 से अधिक विद्यार्थी कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए परिषद की ओर से ‘भारत को जानो’ पुस्तक के हिंदी एवं अंग्रेजी संस्करण का नि:शुल्क वितरण सभी संबंधित विद्यालयों में किया जा चुका है। भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह ने बताया कि ‘भारत को जानो’ विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। रक्सौल शाखा के अंतर्गत कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, संत माइकल इंग्लिश स्कूल, एस. ए. वी. स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, चंद्रशील इंग्लिश स्कूल, जयंत एकेडमी, एम. जी. एम. इंटरनेशनल स्कूल, भारती पब्लिक स्कूल, डी. पी. एम.  स्कूल तथा एम. के. मिशन आवासीय विद्यालय, भलूवाहिया, रामगढ़वा के विधार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।  प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

सभी प्रतिभागियों को शाखा की ओर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। शाखा के सचिव नरेश कुमार एवं संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने बताया कि परीक्षा में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसकी जानकारी संपर्क संयोजक उमेश सिकरिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने  दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page