गणेश पूजा के आयोजन को लेकर हुई बैठक
सुगौली। श्री गणेश पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर श्री गणेश पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक महंथ मनीष दास की देखरेख में आयोजित की गई।
बैठक में पूजा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समिति का गठन भी किया गया।
सर्वसम्मति से उत्तम श्रीवास्तव को अध्यक्ष, गोविंदा कुमार को सचिव, मिथलेश झा को कोषाध्यक्ष, आकाश सर्राफ को उप-कोषाध्यक्ष, दीपेंद्र बरनवाल को उपाध्यक्ष तथा बंशी पटेल को मेला प्रभारी मनोनीत किया गया।
बैठक में दिलीप कुमार, गप्पू यादव,नागेन्द्र यादव, शंकर पाण्डेय,सूरज कुमार, रौशन कुमार,पंचम साह, अनमोल सिंह एवं दीनानाथ ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पूजा पंडाल,सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई,श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

