उज्जैन लोहियार में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन,ददूर-दराज से पहुंचे पहलवान

उज्जैन लोहियार में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन,ददूर-दराज से पहुंचे पहलवान
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत स्थित बलुआ सिंगाहा स्कूल के खेल मैदान परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी पहलवान पहुंचे और अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी।

कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष रोबिन गिरी, भाजपा विधायक कृष्णनंदन पासवान, भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य राजेंद्र गुप्ता, जिला परिषद पति रोहित गिरी, मनोज कुमार (पत्रकार),पंचायत समिति सदस्य प्रदीप यादव, पूर्व मुखिया मोहन लाल साहनी तथा वार्ड सदस्य दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में पहलवान अशोक, नरेश, अंकित, विशाल, सतन और अमर समेत कई पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के विभिन्न दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है तथा क्षेत्र में खेल की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार होना चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिल सके। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह रहा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page