पीआरआई सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

पीआरआई सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Facebook WhatsApp

-टीकाकरण से वंचित बच्चों को शत-प्रतिशत टीका दिलाने पर जोर

बनकटवा। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्याम कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड सभागार में एक दिवसीय ब्लॉक लेवल मेंबर एवं प्रभावशाली व्यक्तियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रभावशाली लोगों को स्वास्थ्य एवं टीकाकरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण में बनकटवा प्रखंड के कुल दस चयनित पंचायतो के मुखिया एवं प्रभावशाली व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाने तथा टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

जीरो डोज के बच्चों की पहचान पर विशेष जोर

पीसीआई के प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देते हुए गावी/जीरो डोज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे बच्चों की पहचान करने पर जोर दिया, जिन्हें अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं मिली है। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ने की बात कही गई।


प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण से वंचित बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अभिभावकों को जागरूक करें और बच्चों को समय पर सभी आवश्यक टीके दिलाने के लिए प्रेरित करे।

कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी नंदलाल कुमार, एलएस रंजना कुमारी, जीविका के बीपीएम रोहित कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामनरेश कुमार सहित अन्य विभाग के संबंधित कर्मी मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण एवं सामुदायिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर आवश्यक जानकारी साझा की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page