राजकीय डिग्री महाविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन
बनकटवा। प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ० श्याम रंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
जिसका मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कुमारी रंजना हिंदी विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के वातावरण, नियम, अनुशासन एवं पाठ्यक्रम से परिचित कराया गया ।
महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष माधवन अर्थशास्त्र विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल कुमार हिन्दी विभाग, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० अजय कुमार निराला
समाजशास्त्र विभाग,असिस्टेंट प्रोफेसर सोनम रानी समाजशास्त्र विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराधा रानी इतिहास विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल कुमार
इतिहास विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर रंजनी कुमारी
राजनीति विज्ञान विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर साक्षी अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा सभी विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई और छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया ।
इस अवसर पर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में आकाश अमर, चंदू लाल यादव आदि उपस्थित थे।

