मोतिहारी महोत्सव को लेकर शहर को चमकाने की मुहिम जारी, आयुक्त सहित मेयर तत्पर 

मोतिहारी महोत्सव को लेकर शहर को चमकाने की मुहिम जारी, आयुक्त सहित मेयर तत्पर 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। आगामी मोतिहारी महोत्सव को सफल बनाने के लिए नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिए है। बताया गया है,की शहर की साफ-सफाई और सुंदरता पर विशेष फोकस है। इसके तहत 1 सितंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

अभियान में मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्रों से लेकर शहर के सभी प्रमुख मार्गों, सड़कों और पथों की सघन सफाई कराई जाएगी, ताकि महोत्सव में आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर देखने को मिले।नगर निगम की ओर से राहगीरों और यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य मार्गों पर लगाए गए सार्वजनिक बेंचों की मरम्मत और रंगाई कराई जाएगी। इसके बाद बेंचों पर नए सिरे से रंग-रोगनं के साथ उन्हें व्यवस्थित और सुंदर बनाया जायेगा।

नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि अभियान को प्रभावी और परिणामदायक बनाने के लिए पूरे शहर को अलग-अलग ज़ोन में बांटा गया है। प्रत्येक ज़ोन में सफाई कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है, ताकि किसी भी क्षेत्र में गंदगी न छूटे और संपूर्ण अभियान शीघ्रता से पूरा हो जाए।माना जा रहा है कि इस महोत्सव में सीएम सम्राट चौधरी का भी आना हो सकता है ऐसे में शहर को चकाचक बनाने की कवायद शुरू किया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page