विकसित बिहार के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्धः कृष्णनंदन पासवान
मोतिहारी। पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
वे हरसिद्धि प्रखंड के ओलाहा स्थित भाजपा कार्यकर्ता रुपेश ठाकुर के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र की सभी ग्रामीण सड़कों को मुख्य मार्गों से जोड़कर उनका पक्कीकरण कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिल रही है। आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री पासवान को रुपेश ठाकुर व अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर ओलाहा मेहता टोला पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा, पूर्व मुखिया विश्वम्भर तिवारी, पैक्स अध्यक्ष मंटू तिवारी, किसान मोर्चा के हरसिद्धि विधानसभा प्रभारी दिलीप गुप्ता, भाजपा महामंत्री राहुल कुमार तिवारी, सुशील सिंह, दया राय, राजन राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

