एसपी ने नव प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के पाठ पढ़ाएं
मोतिहारी। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं नव प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को एसपी स्वर्ण प्रभात ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। इस दौरान एक प्रशिक्षक बनकर श्री प्रभात ने पुलिस कर्मियों को बताया कि ईमानदारी और व्यवहार कुशलता के साथ कैसे बेहतर पुलिसिंग की जायेगी।
उन्होंने नए प्रशिक्षु 556 पुलिसकर्मियों को बताया कि मेस का संचालन कैसे करना है। इसके अलावे उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के गुर सिखाए।
निश्चित तौर पर पुलिस कप्तान की बातो को नव प्रशिक्षु अपने जीवन में गहराई से उतार लें तो आने वाले अपने नौकरी के कार्यकाल में ये लोग बेहतर पुलिस कर्मी सिद्ध होंगे और समाज के साथ भी इनका बहुत बढ़िया तालमेल रहेगा। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को उनके जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत पर शुभकामनाएं भी दी।

