मंत्री की मौजूदगी में पूर्वी चंपारण के 1272 भूमिहीनों को वासगीत के लिए मिला भूमि का पर्चा
मोतिहारी। श्रवण कुमार, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसम्पर्क विभाग-सह-प्रभारी मंत्री पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह, में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 1272 भूमि बंदोबस्ती परवाना / वासगीत पर्चा का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सांसद डा.संजय जायसवाल, विधायक कृष्णनंदन पासवान,शालिनी मिश्रा,श्यामबाबू प्रसाद यादव, लाल बाबू प्रसाद, गुप्ता,सचिन्द्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार उर्फ बबलु गुप्ता,प्रमोद कुमार सिन्हा व विशाल कुमार भी उपस्थित थे।
पर्चा वितरण के अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंह एवं सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पर्चा वितरण का यह कार्यक्रम बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना अभियान बसेरा 2 के अंतर्गत गरीब एवं भूमिहीन परिवार के लोगों को वास स्थल के रूप में 03 डीसमील से 05 डीसिमल तक भूमि उपलब्ध कराया जाता है।

