जवाबदेही से नहीं भाग सकती सरकार: राहुल गांधी

जवाबदेही से नहीं भाग सकती सरकार: राहुल गांधी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रयागराज में एक छात्र ने उनसे कहा कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। वर्षों की तैयारी, परिवार की जमीन बेचने और माता-पिता पर कर्ज के बावजूद रोजगार नहीं मिलना उस छात्र की नहीं बल्कि ऐसी व्यवस्था की हार है जो युवाओं की मेहनत का उचित मूल्य देने में विफल है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रविवार को कहा कि प्रयागराज में एक छात्र ने उनसे कहा कि उसने सालों तक तैयारी की, परिवार की जमीन बेच दी और उसके माता-पिता पर कर्ज है लेकिन इसके बावजूद उसके हाथ में कुछ नहीं है। यह हार उस छात्र की नहीं है बल्कि उस व्यवस्था की है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई की घटना को 13 दिन हो चुके हैं लेकिन गृह मंत्री की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। माफी मांगने के बजाय क्षमा बांटी जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को यह नहीं समझना चाहिए कि विपक्ष जवाबदेही की मांग करना बंद कर देगा। राजधानी की सड़कों पर छात्रों पर लाठी और पैलेट का इस्तेमाल किया गया लेकिन गृह मंत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना की जवाबदेही लेनी ही पड़ेगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page