भारत और लेबनान के बीच हुई पहली विदेश कार्यालय स्तरीय वार्ता, व्यापार और डिजिटल ढांचे में सहयोग पर चर्चा

भारत और लेबनान के बीच हुई पहली विदेश कार्यालय स्तरीय वार्ता, व्यापार और डिजिटल ढांचे में सहयोग पर चर्चा
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारत और लेबनान के बीच सोमवार को यहां पहली विदेश कार्यालय वार्ता हुई। इसमें दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक तथा सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।दोनों पक्षों ने व्यापार एवं निवेश, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और औषधि क्षेत्र में सहयोग को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में बताया कि वार्ता की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन और लेबनान के विदेश एवं प्रवासी मंत्रालय के महासचिव राजदूत अब्देल सत्तार इस्सा ने की।

वार्ता के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और लेबनान के बीच राजनीतिक एवं सुरक्षा सहयोग, आर्थिक संबंधों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक आदान-प्रदान के सभी पहलुओं की समीक्षा की। इसके साथ ही आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page