उर्वरक को लेकर किसानों को नहीं हो असुविधा, पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करेंः डीएम
-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिले के सभी अधिकारी
मोतिहारी।जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने उर्वरक की उपलब्धता और वितरण को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया कि उर्वरक के खुदरा एवं थोक विक्रेताओं की दुकानों पर उर्वरक समुचित रूप से उपलब्ध रहे, ताकि किसानों को कोई परेशानी नहीं हो।
जिलाधिकारी के द्वारा जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उर्वरक के सभी थोक विक्रेताओं की दुकानों की जांच कर स्टॉक का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के पदाधिकारियो को आज ही दिन में सभी खुदरा विक्रेताओं की दुकानों को जांच कर प्रतिवेदन आज संध्या तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी स्थिति में किसानों को उर्वरक को लेकर कोई समस्या नहीं हो यह पदाधिकारी सुनिश्चित करें। उर्वरक के थोक अथवा खुदरा विक्रेताओं के विरुद्ध अगर शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर शीघ्र कार्रवाई करें। सभी अनुमंडल पदाधिकारी नियमित रूप से उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण करें एवं फील्ड भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त करें।
उर्वरक की बिक्री निर्धारित दर पर ही हो इसे भी सुनिश्चित कराई जाए।क्षजिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को उर्वरक प्रतिष्ठान पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर अपने देख-रेख में उर्वरक की बिक्री कराना सुनिश्चित करें। उपरोक्त सभी कार्यों में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं
अंचलाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी का सहयोग प्राप्त करेंगे। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर अविलंब कार्रवाई हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करेंग।

