पीएम सूर्य मुफ्त योजना के तहत तीन दिवसीय सोलर लोन मेला का शुभारंभ

पीएम सूर्य मुफ्त योजना के तहत तीन दिवसीय सोलर लोन मेला का शुभारंभ
Facebook WhatsApp

– क्षमता के अनुकूल सोलर लगवाये,  बिजली बिल से मिलेगी राहत:डीएम

– बड़ी संख्या में लोगों ने मेला में लगाये गये स्टाॅल का अवलोकन किया

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, नगर आयुक्त  आशीष कुमार, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा ने शनिवार को स्थानीय नगर भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय सोलर सह सोलर लोन मेला का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।  

यह मेला 01 से 03 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी  ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 1 किलोवाट सौर संयंत्र पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार तथा 3 किलोवाट एवं उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।

फलस्वरूप अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। जिलाधिकारी ने उपस्थित उपभोक्ताओं को योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया,  दस्तावेज तथा एनबीपीडीसीएल के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ता अपने बिजली बिल की भार काफी हद तक कम कर सकते हैं।

वहीं इसके दीर्घकाल में बिजली बिल से राहत प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (विद्युत) ने सभी विद्युत पदाधिकारियों को अधिकतम संख्या में आवेदन प्राप्त कराने तथा बैंकों के समन्वय से शीघ्र ऋण स्वीकृत कराने पर विशेष बल दिया। मेला में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर संयंत्र स्थापित करने वाले अधिकृत विक्रेताओं  ने  अपने-अपने स्टॉल लगाये थे। वहीं वे उपभोक्ताओं को तकनीकी जानकारी एवं आवेदन संबंधी सहायता प्रदान कर रहे थे।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली एजेंसी सिमर पावर को सम्मानित किया गया। साथ ही योजना के सफल क्रियान्वयन एवं ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में सराहनीय सहयोग के लिए स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक एवं एसबीआई  छतौनी के शाखा प्रबंधक भी सम्मानित किये गये।  

इसके अतिरिक्त योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले कुछ लाभुक  भी सम्मानित किये गये।   योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति प्राप्त करने वाले एक लाभुक आवेदक को दो लाख रुपये के ऋण स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्हे ऋण वितरण का चेक दिया गया।

उक्त मेला में लगभग 300 उपभोक्ताओं एवं आमजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रतिनिधि, विद्युत पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्युत कार्यपालक अभियंता, मोतिहारी पीके. सुमन ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page