एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कारवाई मे नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चम्पारण। एसएसबी 71वीं वाहिनी के अठमोहान पोस्ट के जवानो ने गुप्त सूचना के आधार पर झरौखर थाना के साथ संयुक्त कारवाई करते हुए भारत के अंदर सीमा स्तंभ 358/05 से लगभग 200 मीटर की दूरी पर 1040 बोतल नेपाली शराब (कस्तूरी) के साथ तस्कर को पकड़ा है। एसएसबी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान देखा गया कि दो व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर 06 प्लास्टिक बैग लिए नेपाल से भारत की ओर आ रहे है। इसके बाद, एसएसबी और पुलिस कर्मियों को देखकर, दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने अपनी- अपनी बाइक छोड़ दी और भागने की कोशिश की। एसएसबी ने तस्कर का पीछा किया और एक तस्कर को दबोच लिया। जबकि दूसरा नेपाल की ओर भागने में सफल रहा।प्लास्टिक बैग की तलाशी लेने पर बोरियों से 1040 बोतल नेपाली शराब (कस्तूरी) प्राप्त हुआ । पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया गाँव निवासी मुकेश गिरी, उम्र-35,पुत्र-शंकर गिरी, के रूप मे किया गया। जब्त 1040 बोतल नेपाली शराब (कस्तूरी) तथा दो मोटरसाइकिल और पकड़े गए व्यक्ति को प्रावधानों के अनुसार कानूनी कार्रवाई करने के लिए झरोखर पुलिस को सौंप दिया गया है।

