घायल सीएसपी संचालक से मेदांता अस्पताल में मिले पूर्व विधायक पवन जायसवाल
घोड़ासहन। ढाका के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने शनिवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर गोली लगने से घायल सीएसपी संचालक मुकेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मुकेश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उनके इलाज और वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तार से बातचीत की।
पूर्व विधायक ने घटना की पूरी जानकारी भी पीड़ित से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने मुकेश कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि पिछले दिनों घोड़ासहन एवं चिरैया थाना क्षेत्र की सीमा पर बगहा गांव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक मुकेश कुमार से 4 लाख 28 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके हाथ में गोली मार दी थी। घटना को मोटरसाइकिल से आए तीन अपराधियों ने अंजाम दिया था, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

