शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सुगौली। स्थानीय थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 297/26 के तहत की गई।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शराब कांड में नामजद अभियुक्त अनवत सहनी, पिता वरन सहनी, निवासी तेलहिया, थाना सुगौली, जिला पूर्वी चंपारण, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की गई। इसके उपरांत उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page