यूरिया के कालाबाजारी के विरुद्ध छापेमारी,50 बोरी जब्त
कोटवा। प्रखंड क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन की नींद खुल गई है। यूरिया के लिए लगातार परेशानी का सामना कर रहे कृषको का अब तक सुनने वाला कोई नहीं था और लोग अपनी जेब लुटवाने को विवश थे। इस कालाबाजारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में एक बार प्रशासनिक करवाई हुई है।
जगिरहां कोठी में छापेमारी कर 50 बोरी यूरिया जब्त किया गया है। बताते है कि हाल के दिनों में 268 रुपये का यूरिया किसान 4 सौ से 6 सौ प्रति बोरी खरीदने को विवश है। इस बीच खाद की कालाबाजारी की गुप्त सूचना पर बीडीओ , बीएओ और पुलिस ने जागीरहां कोठी गांव में लखविंदर राय के घर से 50 बोरी अवैध रूप से डंप किए गए यूरिया खाद को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू किया है और एफआईआर दर्ज करने की कारवाई की जा रही है।

