कोटवा कॉलेज कैंपस में छात्र की चाकू गोदकर हत्या मामले में आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

कोटवा कॉलेज कैंपस में छात्र की चाकू गोदकर हत्या मामले में आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
Facebook WhatsApp

-गांव के ही युवक की बेरहमी से चाकू गोंद कर की थी हत्या

कोटवा। थाना क्षेत्र के कझिया में स्थित अशर्फी कुअर रामरतन राय कॉलेज कैंपस में सरेआम एक छात्र की चाकू गोदकर नृशंस हत्या करने के आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है ।

11 मई 2026की उक्त घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी , जब एक युवक ने अपने ही गांव के दूसरे युवक को सरेआम चाकू से गोंदकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को सैकड़ों लोग देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे। बताया गया है कि आरोपी काम्यानपुर थाने के देवपुर परसा गांव का सरोज यादव ने दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर किया है।

मृतक रितेश कुमार पिता विंदा राय , कल्याणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर परसा का निवासी था। वह उक्त कालेज में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा देने आया था। मामले में कुछ आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने जब्त किया था। हत्या के आरोपी के विरुद्ध एसपी स्वर्ण प्रभात ने 10 हजार इनाम की घोषणा की थी , इस दौरान पुलिस की दबिश बढ़ता देख उसने न्यायालय ने आत्मसमर्पण किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page