बिहार में नवादा के विक्रम 200 मीटर दौड़ में बने राष्ट्रीय चैंपियन

बिहार में नवादा के विक्रम 200 मीटर दौड़ में बने राष्ट्रीय चैंपियन
Facebook WhatsApp

नवादा। जिले के कौआकोल प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव निवासी एवं पंचायत समिति सदस्य दिलीप रविदास के पुत्र विक्रम कुमार ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।बनारस में आयोजित एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विक्रम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बुधवार को नवादा पहुंचे पर भब्य स्वागत किया।

इस शानदार उपलब्धि से न केवल नवादा जिले में खुशी की लहर है। विक्रम के पिता दिलीप रविदास ने बताया कि इससे पहले भी विक्रम मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुका है।लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर उसने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तमान में विक्रम कुमार टीएस कॉलेज, हिसुआ (नवादा) से बीए पार्ट-2 की पढ़ाई कर रहा है।

बचपन से ही उसकी खेलों में गहरी रुचि रही है और वह पटना में नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा को निखारता रहा है। विक्रम की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर विक्रम कुमार युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page