स्पीडी ट्रायल सहित अन्य मामलों के निष्पादन को लेकर बैठक

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने न्यायालय में चल रहे स्पीडी ट्रायल एवं सामान्य विचाराधीन मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस लाइन में एक बैठक की।

इस दौरान बैठक में सभी अभियोजन पदाधिकारी , वरीय उप समाहर्ता सह विधि शाखा प्रभारी , त्वरित विचरण प्रभारी , अभियोजन शाखा प्रभारी एवं अभियोजन विभाग के कर्मी शामिल हुए। उक्त बैठक जुलाई 26 का द्वितीय पाक्षिक बैठक बताया गया है।

इस दौरान स्पीडी ट्रायल मामलों पर विशेष चर्चा की गई और पुलिस कप्तान द्वारा जरूरी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गंभीर मामले जिसमें स्पीडी ट्रायल चल रहे हैं, उनका शीघ्र निपटारा किया जाना चाहिए। इसके लिए पुलिस के तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैठक के दौरान न्यायालय में विचाराधीन मामलों के ससमय निपटारे के लिए सभी पहलुओं पर बारीकी से विचार विमर्श किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page