तुरकौलिया के घोड़ाघाट पुल के समीप नदी मे डूबने से किशोरी की मौत

तुरकौलिया के घोड़ाघाट पुल के समीप नदी मे डूबने से किशोरी की मौत
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के घोड़ाघाट पुल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के माठवा गांव निवासी शेख मनौवर की पुत्री रौशनी खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार रौशनी रोज की तरह घास काटने के लिए  नदी किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक वह पानी में डूब चुकी थी।

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर हालत में रौशनी को इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page