पीएम सूर्य घर योजना की  जिलाधिकारी ने की हाई लेवल समीक्षा

पीएम सूर्य घर योजना की  जिलाधिकारी ने की हाई लेवल समीक्षा
Facebook WhatsApp

-समय सीमा के अंदर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

मोतिहारी। जिलाधिकारी, सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में पीएम  सूर्य घर,  मुफ्त बिजली योजना’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर हाई लेवल  एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग), प्रभारी बैंकिंग पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं योजना से जुड़े पंजीकृत वेंडर्स उपस्थित थे।

इस दौरान जिलाधिकारी  आम जनता को योजना का त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बैंक ऋण स्वीकृति और राशि वितरण की धीमी गति पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया।

वहीं निर्देश दिया। वहीं 97 स्वीकृत ऋणों का 1 सप्ताह में वितरण,  142 लंबित आवेदनों पर 2 सप्ताह में निर्णय,  बैंकों के पास लंबित पड़े 142 आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर अगले दो सप्ताह के भीतर ऋण स्वीकृति देने,  विद्युत विभाग, बैंकों और वेंडर्स को आपसी समन्वय बनाकर कागजी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, सरकार इस मामले में पूरी तरह से सख्त है। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दिए गए समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page