घोड़ासहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का उद्भेदन, 3 चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी व बाइक बरामद

घोड़ासहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का उद्भेदन, 3 चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी व बाइक बरामद
Facebook WhatsApp

एसडीपीओ के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे मिली पुलिस को सफलता

.

घोड़ासहन। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते  गृहभेदन  कांड का उद्भेदन  कर लिया है । मामले को लेकर थाना क्षेत्र  अंतर्गत  भसेङवा निवासी विरण यादव  के द्वारा  घोड़ासहन थाना कांड संख्या 291/26 दर्ज  कराया गया था । इस कड़ी में 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, सोने का मंगलसूत्र और चांदी का पायल बरामद किया  गया है ।

उल् भसेढ़वा निवासी विरण यादव, पिता रामनाथ राय के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के बाद एसडीपीओ सिकरहना अभिषेक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित छापेमारी कर पहले कृष्णा कुमार को दबोचा। उसकी निशानदेही पर ही रमेश कुमार और कमलेश कुमार को हत्थे लिया गया ।

बरामद सामानो मे 01 मोटरसाइकिल 01 सोने का मंगलसूत्र 01 जोड़ी चांदी का पायल शामिल  है ।  छापेमारी टीम मे एसडीपीओ  श्री कुमार  के अलावे थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, पु0नि धनंजय कुमार निर्दोष, पु.अ.नि. पूजा, अभिषेक उपाध्याय और मुन्ना यादव मुख्य  रुप से शामिल रहे ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page