लोगो ने पानी बहाव लेकर रास्ता काटा,आवागमन  बाधित

लोगो ने पानी बहाव लेकर रास्ता काटा,आवागमन  बाधित
Facebook WhatsApp

-छात्र नही जा पा रहे हैं स्कूल, ग्रामीणो की भी बढी परेशानी

सुगौली। प्रखंड के ग्राम पंचायत बगही की सड़क जो मुख्य ग्राम बगही से छठवां पुल होते हुए चैनपुर को जोड़ती है, लोगों के द्वारा काट दिए जाने से अलग हो गई है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय,+2 चैनपुर में पढ़ने के लिए जाते हैं। यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि करमवा रघुनाथपुर बाजार जाने के लिए यह नजदीक और आसान सड़क है।

वर्तमान में सड़क कट जाने के कारण विद्यार्थियों,ग्रामीणों तथा राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  इस सड़क सहित दूसरी  सड़क लगभग दस बीघा कृषि भूमि को चारों ओर से घेरती है। जहां से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और सही जगह पर हयूम पाइप नहीं लगाए जाने के कारण वर्षा और नहर का पानी खेतों में जमा हो जाता है।

जल जमाव के कारण किसानों की फसले लगातार नष्ट हो जाती है। फसलों को हो रहे भारी नुकसान से परेशान होकर ग्रामीण पानी की निकासी के लिए सड़क को काट देते है,  जिससे नहर में पानी का निकासी हो जाता है। लोगों के अनुसार अगर उचित स्थान पर पाइप लगा कर जल निकासी की व्यवस्था की गई होती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। यह समस्या पिछले वर्ष से लगातार बनी हुई है। फलस्वरूप  लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page