साइकिलिंग खिलाड़ियों की सफलता पर सम्मान समारोह का आयोजन

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। गरखा सारण में 18वीं राज्य रोड रेसिंग साइकिलिंग प्रतियोगिता में पूर्वी बना ओवरऑल चैंपियन, खेल भवन मोतिहारी में खिलाड़ियों का स्वागत खेल भवन में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अंकित कुमार, विशिष्ट अतिथि एसएसबी के सब-डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार, जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष, सचिव तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिसमें विजेता खिलाड़ी सृष्टि कुमारी,सलोनी कुमारी, प्रियांशु कुमारी, रितिक कुमार,राजू शाह, मनोरंजन पटेल, अदिति कुमारी को मुख्य अतिथि ने बधाई देते हुए कहा कि पूर्वी चम्पारण के युवाओं में  खेल की अपार संभावनाएं है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। एसएसबी 71वीं  सब-डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार ने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं को राष्ट्र निर्माण और शारीरिक-मानसिक मजबूती की ओर ले जाते हैं।

जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने खिलाड़ियों के कठोर परिश्रम और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों के चेहरे पर अपनी इस बड़ी उपलब्धि को लेकर अपार खुशी झलक रही थी।

इस अवसर पर जिला साइकिलिंग संघ के कार्यकारिणी सदस्य, पूर्वी चम्पारण साइकलिंग संघ अध्यक्ष इंजीनियर अशोक कुमार, मुरारी पांडेय, रविंद्र यादव, रवि रंजन शर्मा, ग्रेप लिंग कुश्ती अध्यक्ष विनोद जायसवाल, नागदा सेवा समिति अध्यक्ष मुन्ना गिरी, तलवारबाजी संघ अध्यक्ष शुभम कुमार,  बैडमिंटन संघ सचिव दीपक कश्यप, समाजसेवी रंजीत गिरी विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक,  डॉ. मनीष कुमार, सिंह नेहा, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। जानकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page