दत्तक ग्रहण व बाल अधिकारों को लेकर रक्सौल डंकन अस्पताल में जागरूकता अभियान

दत्तक ग्रहण व बाल अधिकारों को लेकर रक्सौल डंकन अस्पताल में जागरूकता अभियान
Facebook WhatsApp

रक्सौल। जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्वी चंपारण, के सहायक निदेशक के निर्देश पर बुधवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, की ओर से डंकन अस्पताल, रक्सौल में बाल संरक्षण एवं वैधानिक दत्तक ग्रहण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन डंकन अस्पताल के लाइजन ऑफिसर समीर दिग्गल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मोतिहारी के श्याम कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन के अभिषेक कुमार सहित अन्य कर्मियों ने उपस्थित लोगों को वैधानिक दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि किसी बच्चे को गोद लेने के इच्छुक परिवारों को केवल भारत सरकार द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। अनधिकृत या अवैध तरीके से किसी बच्चे को गोद लेना कानूनन अपराध है। इच्छुक परिवारों को अधिकृत दत्तक ग्रहण संस्थानों एवं संबंधित सरकारी एजेंसियों से संपर्क करने की सलाह दी गई। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि यदि कोई बच्चा लावारिस, असहाय, खोया हुआ अथवा संकट की स्थिति में दिखाई देता है, तो उसे अपने पास रखने या कहीं ले जाने के बजाय तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) अथवा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के मोबाइल नंबर 9304859701 पर सूचना देनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण एवं सम्मानजनक वातावरण में जीवन जीने का अधिकार है। बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डंकन अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर जोस जॉन, लाइजन ऑफिसर समीर दिग्गल, डॉ. ज्ञानराज, डॉ. ब्लेसी, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों ने बाल अधिकारों की रक्षा और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page