77 एकड़ जमीन के दावेदारों को साक्ष्य जमा करने का आखिरी तारीख तय

77 एकड़ जमीन के दावेदारों को साक्ष्य जमा करने का आखिरी तारीख तय
Facebook WhatsApp

कोटवा। कोटवा अंचल के दीपऊ मौजा की जमीन से संबंधित आम सूचना जारी की गई है। सूचना के अनुसार थाना संख्या-25 के अंतर्गत मौजा दीपऊ स्थित खाता संख्या-3 और खेसरा संख्या-28 की भूमि के संबंध में अबतक बहुत कम लोगों द्वारा अंचल कार्यालय में साक्ष्य समर्पित किया गया है।

अंचल कार्यालय ने आम लोगों को सूचित करते हुए कहा है कि उक्त भूमि से संबंधित जिन लोगों के पास स्वामित्व या अधिकार से जुड़े वैध दस्तावेज और साक्ष्य उपलब्ध हैं, वे कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके लिए साक्ष्य समर्पित करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 की शाम पांच बजे तक कर दी गई है।

अंचलाधिकारी मोनिका आनंद ने संबंधित लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है , जिससे जमीन का अब तक का मालिकाना हक की पुष्टि की जा सके। समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त दावों और साक्ष्यों पर विचार किए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दीपऊ स्थित उक्त भूमि को लेकर अंचल कार्यालय द्वारा आम सूचना जारी की गई थी। लोगो का आरोप था कि जिस दिन नोटिश लगाई गई उसी दिन शाम 5 बजे कागजात जमा करने का आदेश जारी किया गया था।

जाहिर है इसको लेकर उक्त जमीन के दावेदारों में भारी आक्रोश हो गया था। स्थिति की समझते हुए एक बार अंचल कार्यालय द्वारा सक्षम कागजात जमा करने की लेकर नया सैन्य सीमा तय की गई है। इधर मिली जानकारी के मुताबिक अबतक कम संख्या में साक्ष्य जमा होने के कारण लोगों को एक और मौका दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page