अचानक लगी आग में दो घर जलकर राख,हजारों का नुकसान

अचानक लगी आग में दो घर जलकर राख,हजारों का नुकसान
Facebook WhatsApp

 सुगौली। प्रखंड के फुलवरिया पंचायत स्थित वृता टोला में मंगलवार को अचानक लगी आग से दो घर जलकर राख हो गए।  रहमान मियां, तबरेज आलम एवं एक महिला के घर को भारी नुकसान पहुंचा। आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज समेत आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो गया।

अचानक एक घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग देखते ही गृहस्वामी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बाल्टी, मोटर पंप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page