राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में 16 जुलाई को बिहार प्रदेश कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में 16 जुलाई को बिहार प्रदेश कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे के मुद्दे को लेकर 16 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कांग्रेस कार्यकर्ता को लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर आयोजित इस राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन में पार्टी का आरोप है कि राम मंदिर के चंदे की आड़ में आस्था के नाम पर राजनीति की जा रही है तथा चढ़ावे के नाम पर भाजपा और आरएसएस द्वारा कथित रूप से बड़े पैमाने पर लूट की गई है। इन्हीं आरोपों के विरोध में कांग्रेस राज्यभर में प्रदर्शन करेगी।प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि धार्मिक आस्था को राजनीतिक लाभ का माध्यम बनाना और चढ़ावे से जुड़े मामलों में पारदर्शिता का अभाव गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता की आवाज़ बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से पूरे बिहार में विरोध दर्ज कराएगी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों, पार्टी पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में आयोजित विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page