श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए आवेदन आमंत्रित

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए आवेदन आमंत्रित
Facebook WhatsApp

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर मांगे आवेदन

सीईओ पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्ति की गतिविधि तेज हो गई है।ट्रस्ट ने इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई सायं 4 बजे तक निश्चित की गई है।

ट्रस्ट ने सीईओ के आवेदन संबंधी अधिसूचना अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया है। सीईओ की नियुक्ति तीन वर्ष के अनुबंध पर होगी और कार्य प्रदर्शन संतोषजनक होने के आधार पर अनुबंध का नवीनीकरण होगा। सीईओ का वेतन एवं अन्य सुविधाएं आपसी सहमति से निर्धारित की जाएंगी और पदस्थापना का स्थान अयोध्या रहेगा। ट्रस्ट ने इस पद के लिए पात्रता और योग्यता की शर्तें काफी सख्त रखी गई हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सीधे महासचिव को रिपोर्ट करेंगे।

उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए और इसके साथ ही उसे किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग या कंपनी में प्रबंधकीय जिम्मेदारियों का कम से कम 20 साल का अनुभव जरूर होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम बैचलर्स डिग्री होना जरूरी है। धार्मिक निष्ठा को ध्यान में रखते हुए पद के लिए आवेदन करने वाले का ‘सनातनी हिंदू’ होना अनिवार्य है और वो सक्रिय रूप से पूजा-पाठ करता हो और ‘वैष्णव परंपरा’ से ताल्लुक रखने वाले राम भक्तों को ही तरजीह दी जाएगी।

सीईओ उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान और किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम करने का अनुभव रखने वाले रिटायर्ड अधिकारियों को खास तरजीह ट्रस्ट देगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ई मेल के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन ईमेल एड्रेस searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजने हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page