गोपालगंज कोर्ट से अनंत सिंह को मिली राहत,बोले- साजिश के तहत मुझे फंसाया गया

गोपालगंज कोर्ट से अनंत सिंह को मिली राहत,बोले- साजिश के तहत मुझे फंसाया गया
Facebook WhatsApp

गोपालगंज। मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को सोमवार को गोपालगंज सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में आत्मसमर्पण के बाद जमानत दे दी। उल्लेखनीय है,कि दोनो के विरूद्ध 2-3 मई की रात मीरगंज थाना में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले में न्यायालय की प्रक्रिया के तहत दोनों ने सोमवार को अदालत में उपस्थित होकर सरेंडर किया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को जमानत प्रदान कर दी। जमानत मिलने के बाद अदालत से बाहर निकल गए।कोर्ट से बाहर आने के बाद विधायक अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि मामले के तथ्यों को न्यायालय के समक्ष रखा गया, जिसके बाद उन्हें राहत मिली।

उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास था और अदालत ने निष्पक्ष तरीके से फैसला सुनाया।उधर, दोनों के सरेंडर और जमानत की खबर पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य बनी रही और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शांतिपूर्वक वहां से रवाना हो गए। इनके साथ गोपालगंज के भाजपा एमएलसी राजीव कुमार व जिला परिषद के अध्यक्ष अमित कुमार सहित बड़ी संख्या उनके समर्थक और प्रशंसक मौजूद थे।।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page