अरेराज में दो बाइकों के आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में तीन युवक की दर्दनाक मौत

अरेराज में दो बाइकों के आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में तीन युवक की दर्दनाक मौत
Facebook WhatsApp

-पुलिस शव को बरामद कर कारवाई में जुटी

अरेराज। हाजीपुर-बेतिया मुख्य मार्ग एसएच 74 पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवकों की पहचान पीपराकोठी थाना के चन्दरहिया के बृजकिशोर साह के 18 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार, सलेमपुर जीवधारा के गणेश पंडित के 19 वर्षीय पुत्र रवि किशन एवं गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी के शत्रुघन मिश्र के 31 वर्षीय पुत्र अतुल कुमार के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दोनो बाइको में टक्कर इतनी जोरदार हुई थी, कि दोनो बाइकों  की परखच्चे  उड़ गये। वही तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगो की भीड़ उमड़ गई। जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी की मौत इलाज के दौरान  हो गयी।

उक्त घटना गोविन्दगंज थाना के भेलानारी पुल के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दी। गोविन्दगंज थाना अध्यक्ष राजू मिश्र ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हुई है। दोनो बाइक को जप्त कर लिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page