गंडक नदी में पुछरिया तिवारी टोला के समीप कटाव जारी

गंडक नदी में पुछरिया तिवारी टोला के समीप कटाव जारी
Facebook WhatsApp

-नही शुरू हो सका कटावरोधी कार्य 

-ग्रामीणों में भय का माहौल

संग्रामपुर। नेपाल में हो रही बारिश के दौरान गंडक नदी में जलस्तर वृद्धि के साथ ही पुछरिया तिवारी टोला के समीप तेज कटाव जारी है। जिस कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

स्थानीय लोगो के अनुसार समय रहते कटाव निरोधक कार्य नही किया गया तो सैकड़ो परिवार तबाह हो सकते हैं। ग्रामीण सह दियारा विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ,चमन महतो,प्रिंस पाण्डेय,राजू सहनी,  प्रभु सहनी, अखिलेश्वर तिवारी, गबर यादव ,नीरज पटेल,रत्नेश सहनी आदि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से पुछरिया तिवारी टोला के पश्चिमी छोर पर गण्डक नदी में पानी के तेज बहाव से कटाव हो रहा है जो रविवार को भी होता रहा।

जल संसाधन विभाग बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल मोतिहारी के अधिकारी पहुचे लेकिन लेकिन कटावरोधी कार्य पर ध्यान नही दिए । ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है। ग्रामीणों में भय की स्थिति है समय रहते कटावरोधी कार्य नही हुआ तो सैकड़ों घर नदी में विलीन हो सकते हैं ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page